Advertisement

सुंदरकाण्ड के दोहों से गूंज उठा मानिकतल्ला का कम्युनिटी हॉल

सामाजिक
  • बिहानी परिवार के आयोजन में सीताराम सत्संग समिति के सदस्यों ने बहाई भक्ति रस की गंगा

सनलाइट, कोलकाता। रामनवमी के अवसर पर बिहानी परिवार द्वारा सुंदरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। मानिकतल्ला अपार्टमेंट के कम्युनिटी सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तजनों ने हिस्सा लिया।

Advertisement

इस अवसर पर सजाये गये भव्य श्रीराम दरबार और हनुमान के अलौकिक श्रृंगार ने उपस्थित सभी भक्तों का मन मोह लिया। रमेश- संतोष बिहानी के द्वारा प्रभु राम और हनुमान की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ हुआ।

सीताराम सत्संग समिति के सदस्यों ने सामूहिक सुंदरकाण्ड का पाठ करते हुए सभी को एक नई उर्जा से परिपूर्ण कर दिया। बिहानी परिवार की ओर से राजेश -राजश्री बिहानी, महेश -अंजू बिहानी, दिनेश कुमार – अरुणा बिहानी ने अशोक कंदोई सहित सीताराम सत्संग समिति के देवकीनंदन शर्मा, अमरचंद पारीक, विद्याधर पारीक, महावीर लाहोटी, श्याम पारीक, कैलाश गट्टानी, पुरुषोत्तम पेड़ीवाल, चंद्रकांत शर्मा व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

सुरेश राठी, सत्यनारायण बिहानी, संतोष – अंजू भूतड़ा, किशन डागा, संदीप डागा सहित परिवार के अन्य सदस्य इस अवसर पर उपस्थित थे। मनिकतल्ला परिसर को अशोक वाटिका की भांति तरह -तरह के फल और फूलों से सजाया गया था। प्रसाद की व्यवस्था सुनील दम्मानी ने की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari