कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 2021 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर दबाव बनाने की कोशिश करने में जुट गई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार बंगाल से भाजपा के सांसदों में से किसी एक को गृह राज्य मंत्री बनाया जा सकता है। एक और सांसद को भी राज्यमंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।
सूत्रों की मानें तो अगले कुछ दिनों में ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ी फेरबदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। उसमें बंगाल के सांसदों को जगह दी जाएगी।
2021 में बंगाल में विधानसभा के चुनाव और राज्य में राजनीतिक हिंसा का इतिहास रहा है जिसे बंगाल से सांसद संसद में समय-समय पर उठाते रहे हैं।
बंगाल भाजपा से दो सांसदों को केंद्रीय मंत्री का दर्जा मिलता है तो इससे बंगाल के लोगों के बीच भाजपा की ना केवल स्वीकार्यता बढ़ेगी बल्कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चौतरफा दबाव बनाया जा सकेगा।
Share from here
