Advertisement

Muhurat – 11 जून से 5 महीनों तक नही होंगे शुभ कार्य, गुरु अस्त और चातुर्मास….

धर्म - कर्म

Muhurat – सनातन धर्म मे किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त देखा जाता है उसके बाद उस कार्य को किया जाता है।

Advertisement

Muhurat

2025 में 11 जून से लगभग 5 महीने तक शुभ कार्यों के लिए ठीक नही है। ज्योतिषाचार्य राकेश व्यास ने बताया कि गुरु अस्त और चातुर्मास के कारण इन महीने शुभ कार्यों को नही करना चाहिए।

ज्योतिषाचार्य व्यास के अनुसार 11 जून ज्येष्ठ शुक्ल पूर्णिमा बुधवार से 6 जुलाई आषाढ़ शुक्ल एकादशी रविवार तक का समय गुरु अस्त के कारण समय शुभ कार्यों के लिए वर्जित रहेंगे।

6 जुलाई आषाढ़ शुक्ल एकादशी से 1 नवम्बर कार्तिक शुक्ल दशमी तक का समय देवशयन के कारण शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है।

इसके बाद 14 दिसम्बर, 2025 पौष कृष्ण दशमी से 4 फरवरी, 2026 फाल्गुन कृष्ण पक्ष तृतीया तक का समय शुक्रास्त होगा, इसी बीच धनु की संक्रांति भी है जिसके कारण इस समय में भी शुभ कार्य वर्जित रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari