Advertisement

मुंबई में तबाही बन के आई बारिश, मकान ढहने से अब तक 15 की मौत

अन्य

मुंबई में लगातार हो रही बारिश की वजह से शनिवार देर रात हुई लैंडस्लाइड की 2 घटनाओं में 15 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 12 लोगों की मौत चेंबूर इलाके में तो 3 की मौत विक्रोली में हुई। 16 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। लैंडस्लाइड के चलते पांच मकान गिरे हैं। NDRF की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है।

Advertisement

 

NDRF इंस्पेक्टर राहुल रघुवंश ने बताया कि हमने मलबे (चेंबूर में) से 2 शव बरामद किए हैं। NDRF कर्मियों के आने से पहले स्थानीय लोगों ने 10 शव बरामद किए। कम से कम 7 और लोगों के फंसे होने की आशंका है। वहीं, NDRF के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में मलबे में 5-6 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari