breaking news

टोक्यो ओलंपिक पर मंडराया कोरोना संक्रमण का खतरा, खेल गांव में दो एथलीट हुए संक्रमित

खेल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

टोक्यो ओलंपिक को शुरू होने में महज चार दिन का समय रह गया है और इस बीच ओलंपिक खेल गांव में रह रहे दो एथलीट कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबकि दोनों एथलीट टोक्यो ओलंपिक के खेल गांव में रुके थे। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है की संक्रमित होने वाले एथलीट किस देश के हैं।

 

खेल गांव में कोरोना संक्रमण का यह तीसरा मामला आया है। इससे पहले खेल गांव का एक अधिकारी को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टी हुई थी। संक्रमित होने वाला व्यक्ति आयोजन मंडल के सदस्य हैं और उन्हें 14 दिन के लिए क्वारंटीन में भेज दिया गया है।

Share from here