महाराष्ट्र के मुंबई में रेप पीड़िता ने हॉस्पिटल में 33 घंटे तक मौत से जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया है। पीड़िता को अस्पताल में भर्ती किए जाने के समय ही उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि पीड़िता के साथ बर्बरता हुई थी। जिसकी वजह से उसके शरीर से काफी खून बह गया था। राजावाड़ी अस्पताल में उसे वेंटीलेटर पर रखा गया था। डॉक्टर लगातार पीड़िता के इलाज में जुटे हुए थे। हालांकि उनकी तमाम कोशिशें सफल नहीं हो पाई।