Advertisement

उनकी नींद खो गई है, अब चैन खोने का वक़्त आ गया है – नवाब मलिक का ट्वीट, करेंगे आज प्रेस कांफ्रेंस

महाराष्ट्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के आरोपों के जवाब में बुधवार को हाइड्रोजन बम गिराने की घोषणा की है।

Advertisement

 

फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि मलिक ने मुंबई में बम धमाके करने वालों से जमीन खरीदी है। इस आरोप के बाद मलिक ने कहा,’फडणवीस कोई धमाका नहीं कर पाए, मैं बुधवार को उनके अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का हाइड्रोजन बम फोडूंगा। आज सुबह 10 बजे नवाब मलिक मीडिया के सामने आकर यह खुलासे कर सकते हैं।

 

बुधवार सुबह मलिक ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा,’उनकी नींद खो गई है, अब चैन खोने का वक्त आ गया है, मिलते है आज सुबह 10 बजे।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari