Advertisement

समीर वानखेड़े के परिवार ने की राज्यपाल कोश्यारी से मुलाकात

महाराष्ट्र

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर और पिता ज्ञानदेव वानखेड़े और बहन यासमीन ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

 

समीर वानखेड़े अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान से जुड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के नेता नवाब मलिक के निशाने पर हैं।

 

इसी संबंध नें परिवार ने राज्यपाल से मुलाकात की यह भी खबर सामने आई है कि वानखेड़े के किसी करीबी ने मलिक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 

 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद समीर वानखेड़े के पिता ने कहा, ‘मेरी बहू, बेटी और मैंने आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। राज्यपाल ने हमें आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari