breaking news

नॉर्थ कोरिया में मिला कोरोना का पहला मामला, किम जोंग उन ने पूरे देश में लगा दिया लॉकडाउन

विदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को अपने यहां पहले कोविड-19 केस सामने आने की जानकारी दी साथ ही इसे ‘गंभीर राष्ट्रीय आपातकालीन घटना’ बताया है। कोरोनावायरस को दुनिया में सामने आए दो साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अब से पहले तक उत्तर कोरिया ने अपने यहां कोरोना के मामलों के सामने आने की जानकारी नहीं दी थी।

 

आधिकारिक KCNA समाचार एजेंसी ने गुरुवार को राजधानी प्योंगयांग में कई लोगों के ओमिक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उत्तर कोरिया के किम जोंग उन ने देश में कोविड निवारक उपाय को कड़ा करने पर जोर दिया है। लोगों को घरों के भीतर रहने को कहा गया है और अधिकारियों द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।

Share from here