Advertisement

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

खेल

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया खिलाफ अलग-अलग सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमें भारत दौरे पर आ रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। वनडे सीरीज की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है जबकि टी20 में एक बार फिर हार्दिक पंड्या कप्तानी करते हुए दिखेंगे। टी20 टीम में रोहित और विराट को शामिल नहीं किया गया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 टीम- हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव (उप-कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शा, मुकेश कुमार। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों के लिए टीम की घोषणा की गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), शुभमन गिल, सी पुजारा, वी कोहली, एस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari