Advertisement
sunlight news

गूगल के सीईओ से पीएम ने की बात- किसानों, युवाओं के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर हुई चर्चा

देश
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा ‘आज सुबह सुंदर पिचाई के साथ एक अत्यंत सफल बातचीत हुई। हमने कई विषयों पर बात की। खासकर भारत के किसानों, युवाओं और उद्यमियों के जीवन को बदलने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति के लाभ पर चर्चा हुई।’
प्रधानमंत्री ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि पिचाई के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के समय में उभर रही नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की। हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी हैं। इसके साथ ही डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की।
मोदी ने कहा कि इस बातचीत के दौरान शिक्षा, शिक्षण, डिजिटल भुगतान समेत कई क्षेत्रों में गूगल की ओर से किए जा रहे प्रयासों के बारे में और अधिक जानकारी पाकर उन्हें खुशी हुई।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari