Advertisement
pm modi

आज जलियांवाला बाग के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के अमृतसर में जलियांवाला बाग स्‍मारक के पुनर्निमित परिसर का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

 

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज शाम 6:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्‍फ्रेंस‍िंग के जरिए जलियांवाला बाग के नए परिसर को राष्‍ट्र केा समर्पित करेंगे। इस खास मौके पर पीएम मोदी जलियांवाला बाग के नए परिसर में बने म्‍यूजियम गैलरी का भी उद्घाटन करेंगे।

 

ये रहेंगे उपस्थित

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है इस खास मौके पर केंद्रीय संस्‍कृति मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी, संस्कृति राज्य मंत्री, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री, सभी लोकसभा व राज्यसभा सांसद और जलियांवाला बाग नेशनल मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari