Advertisement

टोक्यो पैरालंपिक में भाविना पटेल ने रचा इतिहास, गोल्ड से एक कदम दूर

खेल देश

टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में भारत की भाविना पटेल ने टेबल टेनिस इवेंट में इतिहास रच दिया है। भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना ने महिला सिंगल्स के क्लास-4 के फाइनल में जगह बना ली है।

Advertisement

 

उन्होंने सेमीफाइनल में चीन की मियाओ झांग को 3-2 (7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8) से हराया। भविना अब बस गोल्ड मेडल जीतने से एक मात्र एक जीत दूर हैं। फाइनल 29 अगस्त को सुबह 7:15 बजे से होगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari