Advertisement
Raksha bandhan 2023 rakhi 2023 date

Raksha Bandhan 2023 – Raksha Bandhan 2023 – 30 या 31 अगस्त को? जानें सही तारीख

धर्म - कर्म

रक्षाबंधन (Rakhi 2023 date) का पर्व श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन की तारीख (Raksha Bandhan 2023) को लेकर लोगों में असमंजस बना हुआ है।

Advertisement

Raksha bandhan 2023 date

30 या 31 अगस्त इन दो तारीखों को लेकर लोगों में असमंजस है। भद्रा काल का साया होने के कारण लोग समझ नही पा रहे कि राखी 30 को बाधें या 31 अगस्त को।

Raksha Bandhan 2023 – Rakhi 2023 date

इस साल पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:58 मिनट से शुरु होगी जो 31 अगस्त 2023 को सुबह 07:05 तक रहेगी। लेकिन पूर्णिमा के साथ ही भद्राकाल भी शुरु हो जाएगा। भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना गया है। भद्राकाल रात को 9:01 बजे तक है। ऐसे में भद्राकाल समाप्त होने पर ही राखी बांधी जाएगी।

Rakhi 2023 kab hai

पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट पर होगा। रक्षा बंधन का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त को रात 9 बजकर 02 मिनट से है। वहीं पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त को सुबह 7 बजकर 05 मिनट तक है। इस दौरान भद्रा का साया नहीं है। ऐसे में इस बार रक्षा बंधन का त्योहार, 30 और 31 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari