Advertisement
breaking news

Sealdah Barasat AC Local – सियालदह – बारासात के बीच चलेगी नई AC लोकल

बंगाल

Sealdah Barasat AC Local – ईस्टर्न रेलवे ने नई AC लोकल ट्रेन सर्विस शुरू करने का ऐलान किया है।

Advertisement

Sealdah Barasat AC Local

सियालदह डीआरएम ने बताया कि ऐसी लोकल सर्विस सियालदह और बारासात के बीच चलेंगी। यह ट्रेन सुबह 10:33 बजे सियालदह से चलेगी और सुबह 11:18 बजे बारासात पहुँचेगी।

यह ट्रेन सुबह 11:29 बजे बारासात से चलेगी और दोपहर 12:13 बजे सियालदह पहुँचेगी। इसके अलावा, डायमंड हार्बर और लक्ष्मीकांतपुर लाइनों के लिए भी कई ट्रेनों का ऐलान किया गया है।

यह ऐसी ट्रेन बिधान नगर रोड, दम दम जंक्शन, दम दम छावनी, बिराटी और मध्यमग्राम स्टेशनों पर रुकेगी।

सभी रूटों पर कुल 11 नई ट्रेनें और 5 सर्विस का विस्तार किया गया है। फिलहाल दो स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जा रही हैं। नई AC लोकल ट्रेन समेत सभी सर्विस सोमवार से शुरू हो जाएंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari