Advertisement
breaking news

Sealdah Firearms Recover – फिर सियालदह से आग्नेयास्त्र बरामद, 1 गिरफ्तार

कोलकाता

Sealdah Firearms Recover – शहर में फिर एक बार हथियार बरामद हुए है। इस बार बरामदगी सियालदह से हुई है।

Advertisement

Sealdah Firearms Recover

एसटीएफ ने सियालदह स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से छह आग्नेयास्त्र और आठ राउंड गोली बरामद हुई है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम हसन शेख है। वह मालदा का निवासी है। वह व्यक्ति हाट बाजार एक्सप्रेस का यात्री था। स्टेशन पर उतरते ही उसकी तलाशी ली गई। बैग खोलने पर उसमें से हथियार और गोलियां बरामद हुई।

इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि वह व्यक्ति बिहार से हथियार लेकर आ रहा था।

पता चला है कि ये हथियार बिहार के खगड़िया में बनाए गए थे। वहां से इसे सड़क मार्ग से मानसिंह लाया गया। वहां से हथियार कालियाचक के रास्ते कोलकाता लाए गए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari