Advertisement
sunlight news

भाजपा विधायक की मौत की सीबीआई से हो जांच, कांग्रेस ने की मांग  

बंगाल
उत्तर दिनाजपुर के हेमताबाद से विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्रदेश कांग्रेस ने भी सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा के सुर में सुर मिलाया है।
प्रदेश अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि विधायक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सीबीआई जांच होनी ही चाहिए। सोमवार सुबह रॉय का फंदे से लटकता हुआ शव बरामद होने के बाद भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि उनकी हत्या करने के बाद शव को टांग दिया गया था ताकि इसे आत्महत्या करार दिया जा सके। उसके बाद से पूरे जिले में भारतीय जनता पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर चुकी है। 
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने एक बयान जारी किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि विधायक देवेंद्र नाथ रॉय की मौत की घटना अगर हत्या है तो यह अति भयंकर है। वह भारतीय जनता पार्टी के विधायक नहीं थे बल्कि माकपा कांग्रेस के गठबंधन प्रार्थी के तौर पर जीत दर्ज की थी। इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। 
 उल्लेखनीय है कि सोमवार सुबह विधायक देवेंद्र नाथ रॉय का फंदे से झूलता हुआ शव उनके घर के पास बरामद किया गया है। 2016 में उन्होंने माकपा के टिकट पर चुनाव जीता था। उसके बाद 2019 में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari