Advertisement
breaking news

Sonam Wangchuk – सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं पत्नी गीतांजलि

देश

Sonam Wangchuk – सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. अंगमो ने अपने पति की गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए सुप्रीम का रुख किया है।

Advertisement

Sonam Wangchuk

गीतांजलि ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग उठाई है। अंगमो ने 2 अक्टूबर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी याचिका दायर की।

इससे पहले गीतांजलि ने सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से तत्काल हस्तक्षेप की मांग भी की थी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है। उन्होंने अपने पत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और लेह जिला कलेक्टर से भी अपील की।

उल्लेखनीय है कि 24 सितंबर को लद्दाख में हुई हिंसक झड़पों के बाद हिरासत में लिए जाने के बाद से जलवायु कार्यकर्ता राजस्थान की जोधपुर जेल में बंद हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari