Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह से मिले शुभेंदु अधिकारी

दिल्ली

केंद्र और बंगाल की ममता सरकार के बीच सियासी घमासान लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके घर पर मुलाकात की है।

Advertisement

 

शुभेंदु दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। अमित शाह से मुलाकात के बाद वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा वह बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी बीती रात दिल्ली पहुंचे थे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari