Advertisement

ब्रिटेन में कोरोना का नया स्‍ट्रेन ‘बेकाबू’, दुनियाभर से उड़ानों पर लग रही रोक

विदेश

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) से संक्रमण की दर अचानक से बढ़ गई है। जिसे देखते हुए रविवार से सख्त पाबंदियों के साथ लॉकडाउन लागू किया गया है। अचानक से बढ़ी कोरोना संक्रमण की दर के कारण बेल्जियम और नीदरलैंड ने रविवार को यूके से उड़ानें निलंबित कर दीं है।दक्षिणी इंग्लैंड में कोरोना वायरस के नए स्वरूप के पांव पसारने के मद्देनजर कनाडा ने ब्रिटेन से यात्री उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी है।

Advertisement

 

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का कहना है कि कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन पहले के मुकाबले 70 प्रतिशत ज्यादा तेजी से फैल रहा है। वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार कोरोना संक्रमण की दर नियंत्रण से बाहर हो रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari