Advertisement
sunlight news

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार

मध्य प्रदेश

लाल जी टंडन की अनुपस्थिति में मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा गया है। 

Advertisement
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के अवकाश पर रहने के दौरान अपने कर्तव्यों के अलावा, मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने का जिम्मा सौंपा है। 
उल्लेखनीय है कि 85 वर्षीय टंडन का 11 जून से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari