Dashmi Mahotsav – सनलाइट, कोलकाता। श्री रामदेव पुष्टिकर मंडल द्वारा बाबा रामदेव के विराट दशमी महोत्सव की शुरुआत 19 सितंबर से होगी। कार्यक्रम का आयोजन लिलुआ के ब्रह्मबग़ीचा में होगा।
Dashmi Mahotsav
इससे पहले 13 सितंबर को श्रीरामदेव पुष्टिकर मंडल और श्रीरामदेव भक्त मंडल (मगरा क्षेत्र) के संयुक्त तत्वाधान में ध्वजा यात्रा निकाली जाएगी।
ध्वजा यात्रा पोस्ता स्थित गणेश मंदिर से शुरू होगी और विभिन्न मार्गों होते हुए लिलुआ स्थित मंदिर में पहुँचेगी।
19 सितंबर को गायक जयंत व्यास भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। 20 सितंबर को 21 जोड़ों द्वारा बाबा के चरणों का अभिषेक किया जाएगा।
शाम को कान्हा बीकानेरी भजनों की प्रस्तुति देंगे। 21 सितंबर को शाम 4 बजे से भजन सम्राट सुशील बजाज भजनों को श्रोताओं के सामने रखेंगे। रात 10 बजे से नेतल शर्मा बाबा रामदेव जी का जुम्मा गाएंगी।
