Advertisement

Salt Lake – साल्टलेक में अग्निमित्रा पॉल का औचक निरीक्षण, हाथ मे माइक…

कोलकाता

Salt Lake – राज्य की शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आज अचानक साल्टलेक इलाके का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement

Salt Lake

इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न इलाकों में घूमकर सड़कों के किनारे बने अवैध रूप से कब्ज़ा किए गए फुटपाथों की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वार्ड की कई सड़कों के फुटपाथों पर पूरी तरह से कब्जा किया जा चुका है।

कहीं फुटपाथ पर अवैध पार्किंग की गई है, तो कहीं दुकानें बना दी गई हैं। इस स्थिति को देखकर मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कड़ी नाराजगी जताई और कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि इन अवैध कब्जों को तुरंत हटाया जाए।

प्रशासन की ओर से फुटपाथ खाली करने के लिए एक निश्चित समय सीमा तय कर दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय के भीतर अवैध दुकानें या अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री के इस अचानक दौरे से इलाके में हड़कंप मच गया है। मंत्री ने माइक हाथ मे लेकर इलाके को साफ रखने की भी अपील की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari