Advertisement

पश्चिम बंगाल में कोरोना ने फिर तोड़ा रिकार्ड, मिले 1198 संक्रमित

बंगाल

सनलाइट। राज्य में कोरोना हर दिन रिकार्ड तोड़ रहा है।  पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में 1198 कोरोना के संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 374, उत्तर 24 परगना से 328 और हावड़ा से 130 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 27109 हो गई है।

Advertisement

24 घंटे में 522 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 17348 हो गई है। 24 घंटे में 26 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 880 हो गया है। राज्य में अब 8881 एक्टिव केस हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari