Advertisement

कानपुर लाते समय एनकाउंटर में मारा गया विकास दुबे

उत्तर प्रदेश
  • उज्जैन से कानपुर लाते समय विकास की कार पलटी, भागने के दौरान हुई मुठभेड़
 
कानपुर। उज्जैन से कानपुर लाते समय गैंगस्टर विकास दुबे यूपी एसटीएफ की कार पलटने के बाद भागने के दौरान शुक्रवार तड़के एनकाउंटर में मारा गया। एसपी वेस्ट डॉ. अनिल कुमार ने विकास दुबे के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
यूपी एसटीएफ के काफिले की वही कार बर्रा थाना क्षेत्र के हाइ-वे के पास पलटी है जिसमें विकास दुबे था। इस दुर्घटना में कुछ एसटीएफ कर्मी घायल हुये है, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मन्दिर से कानपुर के मोस्ट वांटेड ​विकास दुबे को गुरुवार को पुलिस ने पकड़ा गया था। यह भी कहा जा रहा है कि उसने सुनियोजित तरीके से समर्पण किया है।
बहरहाल विकास दुबे को पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में पूछताछ के बाद यूपी एसटीएफ के हवाले किया गया था। एसटीएफ टीम 12 गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे कानपुर लेकर आ रही थी। बर्रा थाना क्षेत्र के हाई-वे पर यूपी एसटीएफ की वही कार पलट गयी जिसमें विकास दुबे था।
उन्होंने बताया कि जवाब में एसटीएफ ने भी गोली चलाई जिसमें विकास दुबे घायल हो गया। उसे हैलट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने विकास दुबे को मृत घोषित कर दिया।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari