Advertisement

ED Raid – नवद्वीप में सुपारी व्यवसायी के घर ईडी का छापा

बंगाल

ED Raid – पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के नवद्वीप में आज सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई की है।

Advertisement

ED Raid

नवद्वीप के मणिपुर इलाके में एक प्रतिष्ठित सुपारी व्यवसायी अशोक अधिकारी के आवास और गोदाम पर ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की।

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मुख्य रूप से मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) के एक मामले के सिलसिले में की जा रही है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, अशोक अधिकारी का असम (गुवाहाटी) और त्रिपुरा सहित देश के विभिन्न राज्यों में सुपारी का बड़ा कारोबार है।

आज तड़के करीब 5:00 बजे ईडी की दो टीमें पांच गाड़ियों में सवार होकर केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों के साथ व्यवसायी के घर पहुंचीं।

केंद्रीय बल के जवानों ने तुरंत पूरे आवास और गोदाम को अपने घेरे में ले लिया और सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए।

इलाके में एक प्रभावशाली व्यवसायी के रूप में जाने जाने वाले अशोक अधिकारी के घर के भीतर तमाम दस्तावेजों और लॉकरों को खंगाला जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari