अखिल भारतीय प्रगतिशील सुल्तानपुर समाज के शिविर में सेवा कार्य

सामाजिक

सनलाइट, कोलकाता। मकर संक्रांति के अवसर पर गंगासागर जाने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवार्थ अखिल भारतीय प्रगतिशील सुल्तानपुर समाज द्वारा बाबुघाट पर सेवा शिविर लगाया गया है।

इस शिविर में मंगलवार को नेशनलिस्ट लॉयर्स फोरम, बैंकशाल कोर्ट यूनिट के रंजीत मूंधड़ा, शुभम जायसवाल, नृपेंद्र सिंह, चंचल जाना,पार्थ चटर्जी, प्रबीर नंदी, बिस्वजीत प्रामाणिक आदि सदस्यों ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान रणजीत मूंधड़ा ने कहा कि निस्‍वार्थ सेवा से मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य लाभ मिलता है।

इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील सुल्तानपुर समाज के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह, प्रचार सचिव नृपेंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। उपाध्यक्ष बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा गंगासागर यात्रियों के लिए पिछले इक्यावन वर्षों से शिविर लगाया जा रहा है जिसमें चाय, भोजन, आवास जैसी सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि सभी सदस्य शिविर के माध्यम से सेवा कार्यों में अपना योगदान देते हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari