Advertisement
breaking news

कोलकाता पुलिस की एसटीएफ ने ISIS के एक और आतंकी को मध्यप्रदेश से किया गिरफ्तार

बंगाल मध्य प्रदेश

ISIS में शामिल होने के शक में एक और शख्स को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम कुरैशी है। जांच में पता चला कि वह आईएस मॉड्यूल का मुखिया है। कोलकाता पुलिस एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया और ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता ला रही है।

Advertisement

खुफिया सूत्रों के मुताबिक, यह कुरैशी मोहम्मद सद्दाम का गुरु है, जिसे हाल ही में हावड़ा से आतंकवाद के संदेह में गिरफ्तार किया गया था।

एसटीएफ ने शुक्रवार को दूसरे मोहम्मद सद्दाम और सैयद अहमद को गिरफ्तार किया था। उन्हें आईएस के संदिग्धों के रूप में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक के बाद एक सनसनीखेज जानकारियां हाथ लगीं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ के आधार पर कुरेशी को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari