अमित शाह आज दिखाएंगे ‘मोदी वैन’ को हरी झंडी, जानिए क्या है खास

दिल्ली
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मोदी वैन को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करने जा रहे हैं। पीएम मोदी के सरकार में 20 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी इस मिशन की शुरुआत कर रही है।

 

पांच विधानसभाओं में पांच वैन

 
कौशांबी की पांच विधानसभाओं में पांच वैन घूमेंगी। सांसद विनोद सोनकर ने इस वैन की खासियत के बारे में बात करते हुए कहा कि इनमें 32 इंच का टेलीवीजन होगा और ये पूरी तरह हाईस्पीड इंटरनेट सर्विस से लैस होंगी। जगह-जगह ये वैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण करेंगी, साथ ही उनकी रैलियां व भाषणों को भी जनता को दिखाएंगी। 

 

कोरोना के प्रति वैन करेगी जागरूक

भाजपा नेता ने बताया कि यह वैन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक और टीकाकरण के लिए प्रेरित करेगी। इसके अलावा वैन जहां भी जाएगी गांवों को स्वच्छ रखने, जल संचय करने के लिए भी लोगों को प्रेरित करेंगी। इतना ही नहीं वैन के जरिए केंद्र की विभिन्न योजनाओं के लिए लोगों का पंजीकरण भी किया जाएगा। 

Share from here