Advertisement

भारत-पाक T20 मैच पर बोले ओवैसी – सरहद पर जवान शहीद हो रहे हैं और हम मैच खेलेंगे

तेलंगाना

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने आगामी 24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 मैच को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा है।

Advertisement

 

ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में मासूम लोगों की और जवानों की जान ले रहा है और यहां क्रिकेट का मैच खेला जा रहा है।

ओवैसी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी दो चीजों पर कभी नहीं बोलते हैं। पहला पेट्रोल-डीजल की दाम में बढ़ोत्तरी। और चीन हमारे घर में क्षेत्र में घुसकर बैठा है। लद्दाख से लेकर उत्तराखंड और अरुणाचल में हर जगह। फौज के 9 सिपाही मारे गए और 24 तारीख को भारत-पाकिस्तान का T20 मैच खेलेंगे।’

 

जनसभा को संबोधित करते हुए ओवेसी ने कहा, ‘370 के बाद बड़े दावे किए जा रहे थे। लेकिन क्या खत्म हो गया। पाकिस्तान टार्गेटेड किलिंग कर रहा है। मासूम लोगों की जानें जा रही हैं। अमित शाह क्या कर रहे हैं? आईबी क्या कर रही है? सब हवा-हवाई दावें और आतंकवाद पर कोई पॉलिसी ही नहीं है।’

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari