Advertisement

एग्रो केमिकल कारखाने में अमोनिया गैस रिसाव से महाप्रबंधक की मौत, कई बीमार

अन्य
कर्नूल। जिले के नंद्याल में स्थित एसपीवाई एग्रो केमिकल एंड इंडस्ट्रीज कारखाने में शनिवार की सुबह अमोनिया गैस रिसाव होने से कारखाने के महाप्रबंधक की मौत हो गयी है। हादसे में कई मजदूर बीमार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी और दमकलकर्मी  मौके पहुंच गए।
बताया गया है कि यह कंपनी पूर्व सांसद एसपी वाई रेड्डी की है। आज सुबह अचानक कारखाने में अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। गैस रिसाव की चपेट में आने से कारखाने के महाप्रबंधक श्रीनिवास रेड्डी का निधन हो गया और अन्य तीन मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए। बेहोश की हालत मजदूरों को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग के अधिकारी और दमकलकर्मी कारकाना पहुंच गए और गैस रिसाव पर काबू पाया। कर्नूल के जिलाधीश वीरा पांडियन ने भी कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, अब स्थिति पर काबू पा लिया है। एसपीवाई एग्रो इंडस्ट्रीज एंड केमिकल्स के मालिक रेड्डी दो बार लगातार तेलुगू देशम पार्टी के सांसद रह चुके हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari