earthquake

जम्मू-कश्मीर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर भूकम्प के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 आंकी गई। कुछ देर के लिए लोग घरों, दुकानों से बाहर निकल आए।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में थोड़े-थोड़े दिनों के बाद धरती में कम्पन पैदा हो रहा है। इससे पहले 14 जून को जम्मू-कश्मीर में 3.0 तीव्रता का भूकंप आया था। वैसे आज के भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। 
Share from here