breaking news

विश्व चैंपियनशिप में रजत जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं अंशु मलिक

खेल

भारत की अंशु मलिक विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली देश की पहली महिला पहलवान बन गईं हैं। हालांकि गुरुवार को नार्वे के ओस्लो में युवा अंशु मलिक को 57 किग्रा फाइनल में 2016 की ओलंपिक चैंपियन हेलेन लूसी मारोली के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। 

 

अंशु विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला पहलवान हैं। अंशु मलिक विश्व चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी भारतीय हैं। उनसे पहले सुशील कुमार और बजरंग पुनिया विश्व चैंपियनशिप का फाइनल खेलने का कमाल कर चुके हैं। हालांकि, सुशील कुमार ही स्वर्ण पदक जीत पाए थे।

 

दूसरी ओर 59 किग्रा भार वर्ग में भारत की सरिता मोर ने कांस्य जीतकर बड़े स्तर पर अपना पहला पदक हासिल किया। सरिता ने कांस्य प्लेऑफ में स्वीडन की सारा जोहाना लिंडबोर्ग पर 8-2 से जीत के साथ अपने विश्व चैंपियनशिप पदक सूखे को खत्म किया।

Share from here