Advertisement
breaking news

Body Found – बड़ाबाजार में व्यवसायी की हत्या, घोला से ट्रॉली बैग में मिला शव, 2 गिरफ्तार

कोलकाता

Body Found – बड़ाबाजार के मुक्ताराम बाबू स्ट्रीट में एक व्यवसायी की हत्या का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव कल्याणी एक्सप्रेस के घोला में ट्रॉली में मिलने से हड़कंप मच गया है।

Advertisement

Body Found

घटना में 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार लोगों में कृष्णपाल सिंह और करण सिंह ने शामिल है। बताया गया कि पैसों के विवाद के चलते भगाराम की हत्या की गई।

बताया गया कि 8 लाख रुपए भगाराम से पाने थे लेकिन काफी समय से पैसे नही मिलने के कारण विवाद चल रहा था जिसके कारण भगाराम की हत्या की गई।

पता चला है कि मृतक भगाराम और दोनों आरोपी कृष्णपाल सिंह और करण सिंह, सभी राजस्थान के निवासी हैं।

काम के चलते वे गिरीश पार्क में एक मकान किराए पर लेकर रहने लगे। व्यापारी भगाराम, करण और कृष्णपाल से कपड़े खरीदते थे।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, भगाराम को बेहोश कर पहले उसका गला घोंटा गया इसके बाद गला काटकर हत्या की पुष्टि की।

Body Found – हत्या के बाद करण और कृष्णपाल पूरे दिन व्यापार करते हैं। मंगलवार की रात दो युवक टैक्सी में ट्रॉली लेकर नागेरबाजार पहुंचे। वहां से वे ऐप कैब बुक करते हैं।

योजना यह थी कि शव को कल्याणी एक्सप्रेसवे पर एक सुनसान जगह पर फेंक दिया जाए। लेकिन संभव नही हो सका। एप कैब से उतरने पर ड्राइवर को शक हुआ और उसने पुलिस को जानकारी दी।

करण को घटनास्थल पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। भागने के प्रयासों के बावजूद पुलिस ने कृष्णपाल को उसके मोबाइल टावर लोकेशन पर नजर रखकर कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बैग के अंदर खून से सना एक धारदार हथियार और 65,000 रुपए भी बरामद हुए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari