breaking news

सुनील बंसल बने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, मिला पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों का प्रभार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बीजेपी यूपी के महासचिव सुनील बंसल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके अलावा, उन्हें पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना के लिए पार्टी के राज्य प्रभारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के प्रभारी थे।

Continue Reading
breaking news

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत बिगड़ी, एम्स में कराया गया भर्ती

जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तवको लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। राजू श्रीवास्तव  की तबीयत अचानक बिगड़ने की वजह से दिल्ली के सरकारी अस्पताल एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें हार्ट अटैक आया है। उनके भाई और पीआर ने ने इसकी पुष्टि की है। राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। एक्सरसाइज […]

Continue Reading

प्रियंका गांधी फिर कोरोना संक्रमित

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी खुद ट्वीट करके दी है। उन्होंने बताया कि संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही, वे अपने घर पर आइसोलेट हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी प्रोटोकॉल का पालन करेंगी। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 16,047 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 16,047 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लोगो की संख्या 19,539 है। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,35,35,610 हो गई है। इस दौरान 54 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,26,826 हो गया है। अब 1,28,261 एक्टिव केस है।

Continue Reading

कॉमनवेल्थ गेम्स – भारत ने चौथे स्थान पर खत्म किया सफर

बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा। भारत इस बार मेडल तालिका मे चौथे स्थान पर रहा। भारत को कुल 61 मेडल मिले जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 कांस्य पदक रहे।  कामनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के कुल 210 एथलीटों ने 16 खेलों में हिस्सा लिया था। इनमें से सबसे […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 12,751 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 12,751 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लोगो की संख्या 16,412 है। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,35,16,071 हो गई है। इस दौरान 42 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,26,772 हो गया है। अब 1,31,807 एक्टिव केस है।

Continue Reading
breaking news

निर्धारित समय से चार दिन पहले ही समाप्त हुआ सदन का मानसून सत्र

संसद का मानसून सत्र निर्धारित समय से चार दिन पहले ही 8 अगस्त को समाप्त हो गया है। 18 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलना था, लेकिन इसे 4 दिन पहले ही सोमवार को समाप्त कर दिया गया। बता दें कि संसद के सत्र में विपक्षी दलों ने महंगाई, GST जैसे […]

Continue Reading
breaking news

कॉमनवेल्थ गेम्स – बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने जीता गोल्ड

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने तीसरा गेम 21- 16 से जीतकर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया। आज बैडमिंटन ने भारत को दूसरा गोल्ड मिला। इससे पहले आज ही पीवी सिंधु ने बैडमिंटन महिला एकल में गोल्ड जीता था।

Continue Reading
breaking news

कॉमनवेल्थ गेम्स – महिला एकल में पीवी सिंधु ने जीता गोल्ड

कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने एकल में भारत को गोल्ड मेडल दिला दिया है। पीवी सिंधु ने 21- 13 से दूसरा गेम जीता और इसी के साथ सिंधु ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का सिंगल्स का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। अब पुरूष एकल बैडमिंटन में भारत के लक्ष्य सेन […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 16,167 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 16,167 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लोगो की संख्या 15,549 है। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,34,99,659 हो गई है। इस दौरान 41 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,26,730 हो गया है। अब 1,35,510 एक्टिव केस है।

Continue Reading