breaking news

कोयला मामला – दिल्ली स्थित ईडी दफ्तर में हाजिर हुए आईपीएस श्याम सिंह

कोयला मामले में आईपीएस श्याम सिंह दिल्ली में ईडी मुख्यालय पहुंच गए हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, श्याम सिंह से पूछताछ की जाएगी कि जब वह बीरभूम के पुलिस अधीक्षक थे तब उनकी भूमिका क्या थी। उल्लेखनीय है कि आईपीएस कोटेश्वर राव कल ईडी कार्यालय में पेश हुए थे।

Continue Reading
breaking news

मनीष सिसोदिया का दावा – भाजपा का आया ऑफर, ‘आप’ तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI ED के केस बंद करवा देंगे

दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई की जांच के दायरे में आए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी आप को तोड़ने को कहा है और इसके बदले सीबीआई-ईडी केस बंद कराने का लालच दिया गया है। सिसोदिया ने खुद को राजपूत […]

Continue Reading

मैं भी दो-तीन दिन में गिरफ्तार हो जाऊंगा- बोले सिसोदिया

2024 का चुनाव मोदी वर्सेस अरविंद केजरीवाल होने वाला है दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं के संबंध में अपने आवास पर सीबीआई के छापे के एक दिन बाद कहा कि दिल्ली की आबकारी नीति पूरी पारदर्शिता के साथ लागू की गई थी, कोई घोटाला नहीं हुआ। दुनिया के नामचीन […]

Continue Reading

जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया – मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि – जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI […]

Continue Reading
breaking news

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम […]

Continue Reading

फ्री योजनाओं को बंद करने की कोशिश कर रहा है केंद्र, सरकार की आर्थिक हालत ज्यादा खराब तो नहीं – अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि केन्द्र फ्री योजनाओं को बंद करने की कोशिश कर रहा है। केजरीवाल ने कहा कि केन्द्र के पास 8वां वेतन आयोग के पैसे नहीं हैं। सैनिकों के पेंशन का खर्च इतना बढ़ गया कि केंद्र सरकार उसको बर्दाश्त नहीं कर […]

Continue Reading
breaking news

पश्चिम बंगाल – कोयला तस्करी मामले में ईडी ने किया 8 आईपीएस अधिकारियों को दिल्ली तलब

कोयला तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल के 8 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को ईडी ने नई दिल्ली में तलब किया है। अधिकारियों को 22-31 अगस्त के बीच व्यक्तिगत रूप से बुलाया गया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सुकेश जैन, ज्ञानवंत सिंह, राजीव मिश्रा, श्याम सिंह, तथागत बसु, सेल्वा मुरुगन और कोटेश्वर राव सहित पश्चिम बंगाल के आठ […]

Continue Reading

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पैगम्बर मामले में दायर सभी एफआईआर को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश

नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ विवादित बयान को लेकर दायर सभी मुकदमों को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग संबंधी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने सभी केस को दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया है। सुनवाई के दौरान नूपुर शर्मा के वकील […]

Continue Reading
breaking news

भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। राज्य में भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था को लेकर यह मुलाकात होगी। सुकान्त मजूमदार ने कहा कि मैं राष्ट्रपति से मिलने जा रहा हूं। एक मंत्री के सहयोगी से करोड़ों जब्त किए गए हैं। पश्चिम बंगाल में अराजकता की स्थिति है। हम राष्ट्रपति […]

Continue Reading

‘जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में बनाया जा रहा माहौल’ – दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने फ्री में सुविधा देने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। सीएम केजरीवाल ने दावा किया है कि जनता को फ्री में सुविधा देने के खिलाफ देश में एक माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि […]

Continue Reading