breaking news

तृणमूल कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल आज करेगा गोवा के राज्यपाल से मुलाकात

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का प्रतिनिधि मंडल आज गोवा के राज्यपाल से मुलाकात करेगा। 19 वर्षीय सिद्धि नाइक की रहस्यमय मौत पर सीएम प्रमोद सावंत के इस्तीफे की मांग को लेकर टीएमसी आज सुबह 10:45 बजे गोवा के राज्यपाल को ज्ञापन सौपेंगे। 

Continue Reading
breaking news

दिल्ली – NCB दफ्तर के बाहर लगे समीर वानखेड़े के समर्थन में पोस्टर

आर्यन खान ड्रग्स मामले में समीर वानखेड़े पर आरोपों की बौछार के बीच उनके समर्थन में पोस्टर लगे हैं। दिल्ली NCB दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर में समीर वानखेड़े को सलाम किया गया है। हिन्दू सेना की तरफ से ये पोस्टर लगाए गए हैं।   उल्लेखनीय है कि आर्यन ड्रग्स मामले की जांच कर रहे […]

Continue Reading

गृहमंत्री अमित शाह ने पुलवामा के शहीदों को किया नमन, लेथपोरा CRPF कैंप में गुजारी रात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने जम्मू कश्मीर दौरे के आखिरी दिन पुलवामा के सीआरपीएफ कैंप में रात बिताने के बाद आज सुबह पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी।   गृह मंत्री के साथ ही जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी पुलवामा के शहीदों को नमन किया। इससे पहले गृह मंत्री शाह […]

Continue Reading

आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई आज, एनसीबी करेगा विरोध

क्रूज ड्रग्स मामले में आर्थर रोड जेल में बंद शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आज बॉम्बे हाईकोर्ट में जमानत पर सुनवाई होनी है। उनकी जमानत याचिका को स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट और सेशन कोर्ट दोनों ने खारिज कर दिया था।   एनडीपीएस कोर्ट ने 20 अक्टूबर को उनकी जमानत याचिका रद्द कर दी थी जिसके बाद आर्यन खान […]

Continue Reading
breaking news

पश्चिम बंगाल – 15 नवम्बर से खुलेंगे स्कूल- कॉलेज

कोरोना के कारण राज्य में बंद स्कूल कॉलेज 15 नवम्बर से फिर से खुलेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासनिक बैठक में राज्य के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना के कारण लंबे समय से स्कूल कॉलेज बंद है।

Continue Reading
breaking news

NCB के समीर वानखेड़े की मुंबई पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी- झूठे केस में फंसाने पर कही ये बात

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने आर्यन खान गिरफ्तारी मामले में एक गवाह के खुलासे के बाद कानूनी कार्रवाई से बचाने के लिए रविवार को पुलिस से मदद मांगी।   मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले को लिखे एक पत्र में वानखेड़े ने दावा किया कि उन्हें पता चला है कि […]

Continue Reading

यूपी दौरे पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल, करेंगे रामलला के दर्शन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। वे लखनऊ पहुँच गए हैं। अरविंद केजरीवाल 26 अक्टूबर को अयोध्या में रामलला की पूजा करेंगे।   केजरीवाल तीर्थ शहर में ऐतिहासिक हनुमान गढ़ी मंदिर भी जाएंगे। दिन में वे लखनऊ में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और शाम को वे अयोध्या […]

Continue Reading

तेज प्रताप के धरने के बाद नरम पड़े लालू यादव, रात में ही पहुंचे घर, तेज प्रताप ने धोए पिता के पैर

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पटना पहुंचने के बाद रविवार की रात उनके बड़े बेटे तेज प्रताप यादव धरने पर बैठ गए। तेज प्रताप यादव का कहना था कि एयरपोर्ट पर उनके साथ पार्टी से जुड़े लोगों ने धक्का-मुक्की की है।   तेज प्रताप लालू यादव और राबड़ी देवी को अपने घर ले जाना […]

Continue Reading
breaking news

आर्यन ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से आज फिर होगी पूछताछ

आर्यन ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से आज फिर पूछताछ होगी। दो बार पहले ही उनसे एनसीबी पूछताछ कर चुकी है और आज तीसरी बार बुलाया गया है।  एनसीबी को शक है कि अनन्या पांडे ने अपने मोबाइल से चैट और कॉन्टैक्ट डिलीट कर दिया है। यही वजह है कि एनसीबी ने अनन्या पांडे के […]

Continue Reading

जम्‍मू कश्‍मीर: अमित शाह आज श्रीनगर में रखेंगे कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला

गृहमंत्री अमित शाह का जम्मू कश्मीर के तीन दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन है। आज श्रीनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। अनुच्‍छेद 370 को हटाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री पहली बार केंद्र शासित प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।   रविवार को शाह ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ […]

Continue Reading