Advertisement
sunlight news

उत्तर प्रदेश में 10 जुलाई रात 10 बजे से सम्पूर्ण लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने का फैसला किया है। प्रदेश में शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है।

Advertisement

मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है लोगों को जागरुक करने के लिए ये संपूर्ण लॉकडाउन किया जाएगा।

मुख्य सचिव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में सभी कार्यालय, बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठान इत्यादि सभी बंद रहेंगे। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की तरह रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि आवश्यक कार्यों से जुड़े व्यक्तियों, कोरोना वॉरयर, स्वच्छताकर्मी व डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े लोगों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari