Advertisement

Ind vs Eng – भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 आज

खेल

Ind vs Eng – भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज चेस्टर ली स्ट्रीट में खेला जाएगा।

Advertisement

Ind vs Eng

मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा।मैच के लिए टॉस रात 9:30 बजे होगा। मुकाबले में 80% बारिश की संभावना है।

भारत पर अतिरिक्त दबाव होगा, क्योंकि हाल ही में आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया 0-2 से सीरीज हारकर आ रही है।

टीम में गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए। बल्लेबाजी मे खुद कप्तान का बल्ला नहीं चला, संजू सैमसन, ईशान किशन फ्लॉप रहें।

वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने के लिए कप्तान और कोच को खूब आलोचना झेलनी पड़ी। ऐसे में ये सीरीज कप्तान और टीम दोनों के लिए महत्वपूर्ण होगी।

इंग्लैंड की टीम ने अपनी प्लेइंग 11 घोषित कर दी है।- फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड।

Ind vs Eng – भारत का स्क्वाड – श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, वरुण चक्रवर्ती।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari