Advertisement
sunlight news

उज्जैन में पकड़ा गया आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे

मध्य प्रदेश
सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की नृशंस हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त विकास दुबे उज्जैन से पकड़ा गया।  उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थी। साथ ही उसके साथी बराबर पुलिस मुठभेड़ में मारे जा रहे थे और यह संभावना जताई जा रही थी कि जल्द ही विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में होगा लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था। शातिर अपराधी विकास दुबे ने प्लान के तहत मध्य प्रदेश के उज्जैन मंदिर में दर्शन करने गया और वहीं पर अपने को पुलिस के हवाले कर दिया।
जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को बीते गुरुवार पुलिस की टीम पकड़ने गई थी। टीम का नेतृत्व सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा कर रहे थे और उनका भरपूर साथ शिवराजपुर थानाध्यक्ष महेश यादव और मंधना चौकी इंचार्ज अनूप सिंह दे रहे थे। पुलिस टीम पर विकास दुबे और उसके साथियों ने घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी और सीओ देवेन्द्र मिश्रा, शिवराजपुर थानाध्यक्ष महेश यादव, चौकी प्रभारी अनूप सिंह, उप निरीक्षक नेबू लाल समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari