Advertisement
cm Mamata Banerjee

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी  को ऑक्सफोर्ड यूनियन में संबोधन के लिए  न्योता 

कोलकाता

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ऑक्सफोर्ड यूनियन की वार्षिकी पर संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया है। राज्य सरकार के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि इस बार संबोधन ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।  अंतरराष्ट्रीय यातायात  बंद होने के कारण  वर्चुअल जरिए से इस संबोधन का प्रसारण भी होगा।

Advertisement

 

ऑक्सफोर्ड यूनियन की ओर से भेजी गई चिट्ठी में लिखा गया है कि हम आपके साथ विश्वविद्यालय की 200 वर्ष पूर्ति के मौके पर आयोजित होने वाली परिचर्चा में शामिल होने के लिए उत्सुक हैं। खबर है कि सीएम भी इस परिचर्चा में हिस्सा लेने के लिए सहमति दे चुकी हैं। 

 

ऑक्सफोर्ड यूनियन की ओर से हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति, रोनाल्ड रीगन, रिचर्ड निक्सन, तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा, पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा में, मदर टैरेसा जैसे दिग्गज शामिल हो चुके हैं। इसके पहले ममता बनर्जी जब केंद्र में रेल मंत्री थीं तब उन्हें 2010 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय से संबोधन के लिए आमंत्रण मिला था हालांकि तब वह उसमें शामिल नहीं हो सकी थीं। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari