Shardiya Navratri 2023

Maa Durga – हाथी पर सवार होकर आएंगी माँ दुर्गा, देखें कैसा रहेगा प्रभाव

धर्म - कर्म

Maa Durga – शक्ति की आराधना का महापर्व शारदीय नवरात्र इस वर्ष 11 अक्टूबर से शुरू हो रहें हैं। इस वर्ष 20 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी।

Maa Durga

मां के आगमन और विदाई के दौरान उनकी सवारी का भी महत्व होता है। ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास के अनुसार इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी पर हो रहा है।

हाथी पर माता दुर्गा का आगमन सुख-समृद्धि, शांति और अति वर्षा के संकेत देता है। प्रस्थान के समय मां दुर्गा मुर्गे पर सवार रहेंगी। मुर्गे पर प्रस्थान को व्याकुलता, कष्ट उथल पुथल की वृद्धि का संकेत माना गया है।

11 अक्टूबर – नवरात्रि घट स्थापना/ प्रतिपदा
12 अक्टूबर को द्वितीया
13 अक्टूबर को तृतीया
14 अक्टूबर को चतुर्थी
15 अक्टूबर को पंचमी
16 अक्टूबर को षष्टी
17 अक्टूबर को षष्टी
18 अक्टूबर को सप्तमी
19 अक्टूबर को अष्टमी
20 अक्टूबर को नवमी/दशमी

Share from here