Advertisement
Pitru Paksh 2026

Pitru Paksh 2026 – 26 सितंबर से पितृपक्ष, जानें तिथियां..

धर्म - कर्म

Pitru Paksh 2026 – भाद्रपद मास के पूर्णिमा तिथि से पितृपक्ष की शुरुआत होती है। इस वर्ष श्राद्ध पक्ष 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं और 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या यानी महालया के दिन समाप्त होंगे।

Advertisement

Pitru Paksh 2026

ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्माएं पृथ्वी लोक पर आती हैं और अपने वंशजों को आशीर्वाद देती हैं।

Pitru Paksh 2026 – इस पक्ष में पितरों की आत्मशांति और तृप्ति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है।

ऐसा माना जाता है कि इस पक्ष में जो व्यक्ति अपने दिवंगत पूर्वजों की मृत्यु तिथि अनुसार तिल, कुशा, पुष्प अक्षत, गंगाजल सहित पिंडदान, तर्पण करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन जल दक्षिणा सहित संकल्प पूर्वक सामर्थ्य अनुसार दान करता है उसके पितृ संतृप्त होकर जातक को स्वस्थ, आरोग्य, दीर्घायु धन, सुख संपदा का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

वहीं, जो व्यक्ति जानबूझकर श्राद्ध कर्म नहीं करता वह पितरों द्वारा श्रापित होकर अनेक प्रकार के मानसिक एवं शारीरिक कष्टों से पीड़ित रहता है।

सर्व पितृ श्राद्ध (अश्विन अमावस्या) के दिन ज्ञात अज्ञात तिथियों में मृतजनों के निमित्त श्राद्ध करने से पितरों को शांति एवं श्राद्ध काम करने वाले के घर पर सुख शांति रहती है।

पूरे पितृपक्ष में सायंकाल के समय मुख्य दरवाजे के बाहर या दक्षिण दिशा में दीपक प्रज्ज्वलित करना शास्त्र में उत्तम माना गया है।

Pitru Paksh 2026 Tithi Dates

पूर्णिमा श्राद्धा- 26 सितंबर 2026, शनिवार
प्रतिपदा तिथि श्राद्ध- 27 सितंबर 2026, रविवार
द्वितीया श्राद्ध- 28 सितंबर 2026, सोमवार
तृतीया श्राद्ध- 29 सितंबर 2026, मंगलवार

चतुर्थी तिथि का श्राद्ध- 30 सितंबर 2026, बुधवार
पंचमी तिथि का श्राद्ध- 1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को 12:37 से पहले
षष्ठी तिथि का श्राद्ध – 1 अक्टूबर को 12:38 के बाद
सप्तमी तिथि का श्राद्ध- 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को 10:16 के बाद
अष्टमी तिथि का श्राद्ध- 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को 7:58 के बाद

नवमी तिथि का श्राद्ध- 4 अक्टूबर 2026, रविवार
दशमी तिथि का श्राद्ध- 5 अक्टूबर 2026, सोमवार
एकादशी तिथि का श्राद्ध- 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार

द्वादशी तिथि का श्राद्ध- 7 अक्टूबर 2026, बुधवार
त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध- 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार
चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध- 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार
सर्वपितृ अमावस्या-10 अक्टूबर 2026, शनिवार

यह भी पढ़ें – कैसा रहेगा आश्विन मास

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari