Advertisement
sunlight news

नैहाटी ब्लास्ट के साथ पटाखा कारखाने के राजनीतिक संरक्षण की भी जांच होः राज्यपाल

बंगाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि उत्तर 24 परगना के नैहाटी में हुए ब्लास्ट की विशेषज्ञ जांच जरूरी है। उन्होंने कहा इसके अलावा क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से संचालित पटाखा कारखानों के राजनीतिक संरक्षण की जांच भी कराई जानी चाहिए।

Advertisement

बाबूघाट में लगे गंगासागर मेले के सेवा शिविर का उद्घाटन करने के बाद मीडिया के सवालों के जवाब में राज्यपाल ने कहा, विस्फोट भयावह था। विस्फोट के पीछे राजनीतिक कारणों की भी जांच जरूरी है। नैहाटी में एक अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ था। वहां से बरामद बम-बारूद को निष्क्रिय करने के दौरान गुरुवार को भी विस्फोट हुआ। पता चला है कि कारखाने के मालिकों के पास लाइसेंस नहीं था। जांच इसलिए जरूरी है कि कारखाना किसकी मदद से चल रहा था। इससे किसे आर्थिक लाभ मिल रहा था। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल की शांति में ऐसे विस्फोटक तैयार करने वाले कारखाने बाधक हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari