Advertisement

विप्र फाउंडेशन चलाएगा कुरीति उन्मूलन व सांस्कृतिक पुनर्जागरण अभियान

सामाजिक

जयपुर। विप्र फाउंडेशन सर्व समाज में संस्कारों के पुर्नजागरण के लिए पूरे राजस्थान में सघन अभियान चलाएगा। विप्र फाउंडेशन ने इसके लिए एक वृहद प्रदेश स्तरीय समागम के लिए मुख्यमंत्री को न्योता दिया हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विप्र फाउंडेशन के अन्य कार्यक्रमों की भी सराहना की और समागम को लेकर अपनी मौखिक स्वीकृति देते हुए कहा कि सर्व समाज को लेकर संगठन की सोच सराहनीय हैं।

उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में विप्र समाज के लिए किए वादों के शीघ्र क्रियान्वयन के संकेत दिए। विप्र फाउंडेशन के इस प्रदेश स्तरीय संस्कारोदय के सफल आयोजन का जिम्मा राष्ट्रीय मंत्री विष्णु पारीक को सौंपा गया हैं।

विप्र फाउंडेशन के आरके ओझा के नेतृत्व में शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने सरकार की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्ण वर्ग के लिए उठाए गए राहत भरे कदमों के लिए गहलोत का आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री से मिले विप्र फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल में पवन पारीक, विनोद अमन, सुनील तिवाड़ी, राजेन्द्र शर्मा, देवीशंकर शर्मा, राजेश कर्नल, सतीश शर्मा, केदार शर्मा, सुनील उदेइया, कमल शर्मा और विमलेश शर्मा शामिल थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari