Advertisement

पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में कोरोना के रिकार्ड 1088 मामले, 27 की मौत

बंगाल

सनलाइट। राज्य में कोरोना के मामले दिनों दिन बढ़ रहे है। बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 1088 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 322, उत्तर 24 परगना से 264 और हावड़ा से 167 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 25911 हो गई है। 

Advertisement

24 घंटे में 535 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 16826 हो गई है। 24 घंटे में 27 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 854 हो गया है। राज्य में अब 8231 एक्टिव केस हैं।

उल्लेखनीय है कि बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए राज्य के सभी कंटेन्मेंट जोन में आज शाम 5 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari